सुना है तुमने आज मेरी याद को मिटा दिया खुदा करे ये झूठ हो,
मेरे लिखे हुये सभी खतों को भी जला दिया खुदा करे ये झूठ हो।
मेरे लबों से छीनकर हसीन मुस्कुराहटें जिसे हंसा रहे थे आप,
सुना ये हैं उसी आज आपको रुला दिया खुदा करे ये झूठ हो।
हास्य मेरे लिए पीड़ा की अभिव्यक्ति है...मैं जब कभी बहुत उदास होता हूँ तब मेरे अंतर मन में हास्य में के भूरुण पनप रहे होते हैं...और जब जब मेरा हास्य अपनी पराकास्ठा पर होता है तब मैं भावनाओं के असीम सागर में गोते लगा रहा होता हूँ ....अपने बारे में बस यही कह सकता हूँ...."कहीं रो लिया कहीं गा लिया कहीं बेवजह यूँही हँस दिया, ये मिजाज़ कितना अजीब है मैं जुदा हूँ अपने ही आपसे "
Saturday, April 21, 2012
Tuesday, April 10, 2012
Monday, April 9, 2012
Friday, March 30, 2012
वो जिनके मुस्कुराने से हमेशा कत्ल होता
पुलिस ऐसी हसीनो के लिए लागू करे पोटा
हो नंबर एक आशिक जो भी अपने स्कूल कालेज का
हमारी मांग हैं उनके लिए हो फिक्स कुछ कोटा
रिज़र्वेसन मिले तो मनचलों का दो प्रतिशत हो
जो शर्मीला हो आशिक उसके हिस्से नौ प्रतिशत हो
वो लड़की जो हरेक लड़के से पट जाए आसानी से
रिज़र्वेसन हरेक कालेज में उसका सौ प्रतिशत हो
पुलिस ऐसी हसीनो के लिए लागू करे पोटा
हो नंबर एक आशिक जो भी अपने स्कूल कालेज का
हमारी मांग हैं उनके लिए हो फिक्स कुछ कोटा
रिज़र्वेसन मिले तो मनचलों का दो प्रतिशत हो
जो शर्मीला हो आशिक उसके हिस्से नौ प्रतिशत हो
वो लड़की जो हरेक लड़के से पट जाए आसानी से
रिज़र्वेसन हरेक कालेज में उसका सौ प्रतिशत हो
Wednesday, March 7, 2012
होली मेरा पसंदीदा त्यौहार है मगर कई सालों से मैं अपने परिवार के साथ नही मना पाता,दिनभर कवि सम्मेलनों का दौर चलता रहता है और आज भी कुछ ऐसी ही हालत है...सुबह १० बजे वसंत विहार क्लब ,११.३० लक्ष्मी नगर,१ बजे पंचशील पार्क,३.३० बजे आर के पुरम, ५.३० बजे हौजखास ,७ बजे डेरावल नगर ,८ बजे मियावाली नगर और सुबह ७ बजे flight फॉर रायपुर.................होली है.............................
Subscribe to:
Posts (Atom)